Monday 27 September 2021

कार्तिक चंदेल द्वारा रचित कविता - नए युग का करो निर्माण - कक्षा - ग्यारहवीं - स ( केंद्रीय विद्यालय सुबाथू )

 प्रेरणा स्रोत  - अनिल कुमार गुप्ता - पुस्तकालय अध्यक्ष 


नए युग का करो निर्माण

 

क्यों है मानव परेशान

नए युग का करो निर्माण

क्यों कर मशीन करे सारे काम

जब बेरोजगार है इंसान

 

जब नए हथियार कर रहे देश की रक्षा

फिर क्यों घबराती देश की जनता  

इस विषय पर भी करो विचार

 नए युग का करो निर्माण

 

सब काम हो रहे हैं ऑनलाइन

फिर क्यों बढ़ रहे हैं नए क्राइम

क्या ये हैं जीवन का आधार

नए युग का करो निर्माण

 

क्या विकास दुनिया को फलता

फिर  क्यों बच्चा रास्ते पर अकेले चलने से डरता

क्या बच्चे नहीं हैं देश की शान

नए युग का करो निर्माण

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment