Monday 27 September 2021

पानी विषय पर कविता - कक्षा - छटवीं - अ एवं ब - ( पुस्तकालय गतिविधि ) केंद्रीय विद्यालय सुबाथू

प्रेरणा  - अनिल कुमार गुप्ता ( पुस्तकालय अध्यक्ष )

 पानी 


पानी हमारा जीवन है 

पानी से ही सबका जीवन है 


पानी बिन सब लागे सूना 

पानी बिन सब होता अधूरा 


पानी गर्मी से राहत देता 

पानी सबको जीवन देता 


जीवन का आधार है पानी 

देता सबको जिंदगानी 


व्यर्थ नहीं बहाना पानी 

जल है तो,  बेहतर कल है 


पौधों का जीवन है पानी 

जल पीकर , जीते सब प्राणी 


पानी हमारा जीवन है 

पानी से ही सबका जीवन है 


पानी बिन सब लागे सूना 

पानी बिन सब होता अधूरा 

No comments:

Post a Comment