Sunday 3 February 2019

साहस - एक विचार





साहस - एक विचार

द्वारा


अनिल कुमार गुप्ता
पुस्तकालय अध्यक्ष
केंद्रीय विद्यालय संगठन

·       साहस से ही सपने साकार होते हैं , साहस से ही मंजिल मिलती है |
·       कुछ नया करने की चाहत ही साहस को जन्म देती है |
·       साहस आंतरिक ऊर्जा के विकास में सहायक होता है |
·       जीवन का मर्म गर सत्य हो तो साहस स्वतः ही जीवन का अभिन्न अंग हो जाता है |
·       साहस बहुत से नैतिक गुणों के विकास में सहायक होता है |
·       साहस और सकारात्मक सोच एक दूसरे के पूरक हैं |
·       हमारा साहस ही हमें कठिन परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है |
·       अपने साहस को अपनी धरोहर बनाकर मनुष्य अपनी मंजिल के किसी भी चरम तक पहुँच सकता है |
·       साहसी व्यक्ति ही क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है |
·       साहसी व्यक्तित्व दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं |
·       ये महात्मा गाँधी का ही साहस था जिसने अंग्रेजी नमक क़ानून तोड़ा और “अंग्रेजों भारत छोड़ो “ आन्दोलन को एक दिशा दी |
·       लक्ष्मीबाई, पद्मावती, जोधा, दुर्गावती आदि महान नारियां हुईं जिनके अदम्य साहस ने ही भारतीय इतिहास की दिशा बदली |
·        महराना प्रताप, अशोक सम्राट, तात्याटोपे, शिवाजी आदि क्रांतिकारियों के अदम्य साहस ने ही उन्हें महान बनाया |
·       डर को जीत लेने का ज़ज्बा ही साहस है |
·       अँधेरे से दूर उजाले की ओर अग्रसर होना ही साहस है |
·       साहस बड़े से बड़े पहाड़ को भी बौना कर देता है |
·       जब साहस जागता है तब मुसीबतों का समंदर भी चुल्लू भर नज़र आता है |
·       साहसपूर्ण कार्यों को करने से आत्मविश्वास को बल मिलता है |
·       साहसी व्यक्तियों के जीवन के शब्दकोश में भय शब्द को कोई स्थान नहीं होता |
·       साहसी व्यक्ति असफलता के लिए भी तैयार रहते हैं |
·       साहसी व्यक्ति स्वयं पर विश्वास करते हैं उन्हें अपने प्रयाओं पर पूरा  - पूरा विश्वास होता है |
·       साहसी व्यक्ति कभी हिम्मत नहीं हारते |
·       साहसी व्यक्ति कदम दर कदम बढ़ते हैं |
·       साहस सफलता की प्रथम सीढ़ी है मानसिक साहस व् बौद्धिक साहस इसके मुख्य कारक हैं |  



No comments:

Post a Comment